चरित्र सत्यापन हेतु रिश्वत मांगने के आरोप में हेड-कांस्टेबल निलंबित
कोरबा । कोरबा जिले में चरित्र सत्यापन हेतु रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को इस गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही एनटीपीसी में कार्यरत एक युवक की शिकायत के बाद की गई।
शिकायतकर्ता निवासी ढोढ़ीपारा, पुसके सीएसईबी क्षेत्र, थाना सिविल लाइन रामपुर ने 20 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि एनटीपीसी में नौकरी से संबंधित गेट पास रिन्यूअल के लिए आवश्यक पुलिस चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन के बदले उनसे 1,000 रुपए की मांग की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक प्रमोद चंद्राकर द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कथित आरोपों की पुष्टि करी। पहचान पंचनामा के समय उसने उक्त प्रधान आरक्षक को पहचानते हुए स्पष्ट रूप से बताया कि उसी ने उनसे रिश्वत की मांग करी थी। जांच में कथित आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को 20 दिसंबर से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार भत्ता देय होगा।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि चरित्र सत्यापन जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य में अवैध राशि की मांग करना गंभीर अनुशासन हीनता है। विभाग ने ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने की बात दोहराई है, ताकि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-चरित्र सत्यापन हेतु रिश्वत मांगने के आरोप में हेड-कांस्टेबल निलंबित
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


