महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण को लेकर स्वयंसेविका ऋचा कर रही लोगों को जागरूक
कोरबा। शासकीय इवि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार पटेल व प्रो. मधु के मार्ग दर्शन में रासेयो स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिव नगर और सौरापरा में युवाओं एवं महिलाओं, बच्चों को जागरूक किया जा रहा। इसी क्रम में संस्कृति को बचाने गौरा पार्टी, कर्मा पार्टी, सुआ नृत्य महिला समूहों का निर्माण किया गया है। जिन्हें आमंत्रित कर लोगों को जागरूक किया गया। स्वयं सेविका ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ी संस्कृति लुप्त होती जा रही है। सभी वर्तमान समय की संस्कृति अपना रहे हैं और अपनी पुरानी संस्कृति भूलते जा रहे हैं, जो कि हमारी धरोहर है। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने उनको उनके अधिकार और शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। प्रोफेसर अजय पटेल द्वारा बताया गया कि हमारी संस्कृति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी पहचान है और हमें खुद जागरूक होकर लोगों को भी जागरूक करना चाहिए, जिससे हमारी संस्कृति बचे और हमारे पास बनी रहे। प्रोफेसर मधु द्वारा जानकारी दी गई कि पुरातन समय से ही महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में आगे हैं। गांव की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। सरपंच, उपसरपंच, पंच और अन्य सदस्यों द्वारा एनएसएस के इस बेहतर पहल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में पार्वती देवी स्वर्णकार, नीरा बाई, माही देवी, ज्योति, लवन्या, भूपेंद्र स्वर्णकार, अभिनदन, पारो, भवानी, बल्लू, पदमा, जिया, ममता देवी, रौशनी, हेमा बाई सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं और कर्मा पार्टी, गौरा पार्टी के अलावा कलाकार शामिल थे। तेज राम राठिया सरपंच कोरकोमा, रूपेस्वरी राठिया पूर्व सरपंच, पंच रामकुमार पटेल, उप सरपंच उमेश्र्व सोनी की उपस्थिति रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण को लेकर स्वयंसेविका ऋचा कर रही लोगों को जागरूक…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


