कोरबा के पत्रकारों ने देखी विधानसभा की कार्रवाई….मुख्यमंत्री से मिले पत्रकार:सीएम ने कहा-पत्रकारों को राज्य भ्रमण कर भेजेंगे









कोरबा । 18 मार्च को कोरबा के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचकर सदन की कार्रवाई देखी और गतिविधियों से अवगत हुए। प्रथम चरण में कोरबा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचने वालों में प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर एवं शिखर केसरी के संपादक, नई दुनिया के ब्युरो चीफ देवेन्द्र गुप्ता, महिला पत्रकार बीता चक्रवर्ती, साधना न्यूज चैनल के कोरबा ब्युरो हेड रेणु जायसवाल, जीटीवी के कोरबा ब्युरो हेड नीलम पोडवार, ईटीवी कोरबा के ब्युरो हेड राजकुमार शाह, दैनिक जोहार छत्तीसगढ़ के ब्युरो हेड प्रीतम जायसवाल, दिव्य आकाश से युधिष्ठिर राजवाड़े, महिला पत्रकार प्रतिमा सरकार, प्रीति यादव, आशा ठाकुर, रजनी चौहान, वर्षा चौहान शामिल थे।
मुख्यमंत्री से मिले पत्रकार:सीएम ने कहा-पत्रकारों को राज्य भ्रमण कर भेजेंगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों की संवेदनशीलता से पत्रकारों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शीघ्र मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। विष्णुदेव साय सदन की कार्रवाई से कुछ देर के लिए अपने कक्ष में पहुंचे और कक्ष के अधिकारियों ने पत्रकारों को मिलने के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करने वालों में प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रेणु जायसवाल, प्रीतम जायसवाल एवं युधिष्ठिर राजवाड़े शामिल थे। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा से मिलने पहुंचे पत्रकारों को समय भी दिया और पत्रकारों का हालचाल जानने के अलावा कहा कि पत्रकारों को राज्य भ्रमण पर भेजेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार देश के अन्य राज्यों की भौगोलिक स्थिति, वहां की संस्कृति एवं रहन-सहन से अवगत हो सकेंगे और अपनी प्रतिभाओं को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा-पहले महिला पत्रकारों को प्राथमिकता देंगे। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिले पत्रकार, उद्योगमंत्री देवांगन ने पत्रकारों को कराया स्वल्पाहार
कोरबा के पत्रकारों को विधानसभा की कार्रवाई से अवगत कराने का वादा कराने का वादा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया था जिसके तहत प्रथम चरण में कोरबा के पत्रकार राजधानी रायपुर पहुंचे और छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्रवाई देखी। विधानसभा की कार्रवाई से रू ब रू होने के बाद सभी पत्रकार डॉ. चरणदास से मिले और फोटो सेशन कराया। विधानसभा भवन पहुंचने पर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में कोरबा जिला भाजयुमो अध्यक्ष वैभव शर्मा ने सभी पत्रकारों को ससम्मान मंत्री के कक्ष में बैठाया और स्वल्पाहार कराया और हालचाल जाना। पत्रकारों ने सदस्यों के सवाल-जवाब को भी दीर्घा से देखा।
ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा एक ऐसा पवित्र लोक मंदिर है, जहां सभी सदस्य सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास और जनता की समृद्धि के लिए प्रश्न उठाते हैं और सत्ता पक्ष जवाब देता है। 18 मार्च की कार्रवाई से पत्रकार रू ब रू हुए और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में कहा कि बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार ने बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन ढाई साल हो गए, सत्ता पक्ष सिर्फ भ्रष्टाचार का आरोप लगाता रहा। उन्होंने कहा अब आपकी सरकार है, जनता से किए वादे पूर्ण करें और आरोप बहुत लगा लिया, अब जनता के हित में बात होनी चाहिए। आरोप तो आप पर भी लग रहे हैं और उन्होंने अफीम की खेती, करोड़ों के धान मुसुवा खा गए, जैसे कई आरोप भी लगाए।
