‘‘करम देव महोत्सव’’ धूमधाम से जिले में हुआ संपन्न
- जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
‘‘करम देव महोत्सव’’ धूमधाम से जिले में हुआ संपन्न
- जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
कोरबा । 03 सितंबर को आदिवासी शक्तिपीठ परिसर में ‘‘करम देव महोत्सव’’ बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। परंपरागत आस्था से जुड़े इस पर्व में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे परिसर में उल्लास का माहौल रहा।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘करम देव महोत्सव’’ समाज की सांस्कृतिक धरोहर, परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
आदिवासी शक्तिपीठ के अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष देवला बाई, कीर्तन सिंह, धारी सिंह, सुरेश, बाबूलाल, जगतराम, रामसिंह, ममता सरपंच और लाल सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
उक्त आयोजन में पारंपरिक पूजा-अर्चना, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनसमुदाय ने करम देव से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और समाज की उन्नति की कामना करी।


















