KORBA:-केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 NTPC कोरबा में 10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश का मौका, 30 जून तक करें आवेदन……
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश के लिए नोटीफिकेशन जारी किया गया है।
सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वी एवं 12वी (विज्ञान व वाणिज्य संकाय) मे कुछ स्थान रिक्त है। इच्छुक अभिभावक (एनटीपीसी के नियमित अधिकारी, कर्मचारी, केन्द्रीय शासन तथा केन्द्रीय शासन के स्वायत्त निकाय के नियमित अधिकारी, कर्मचारी 24 से 30 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन प्रपत्र प्राप्त कर अनिवार्य दस्तावेजो के साथ 30 जून शाम 4 बजे तक विद्यालय में प्रस्तुत करने कहा गया है। प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के सेवा श्रेणी की प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश की पात्रता के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार विद्यार्थी ने सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय से उसी पाठ्यक्रम का अध्ययन किया हो। कक्षा 10वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 9वीं की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हाने चाहिए। कक्षा 12 वीं में प्रवेश के लिए 11वीं की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। यह नए प्रवेश केवल सिविल, रक्षा क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिकता श्रेणी 1 और 2 के लिए एवं परियोजना, उच्चतर शिक्षा संस्थान क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिकता श्रेणी 1 से 3 के लिए ही होंगे।



