
KORBA:-नवपदस्थ सीईओ संजय राय का जनपद प्रतिनिधियों ने किया पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत
कोरबा।जनपद पंचायत कोरबा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संजय राय का जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद क्षेत्र के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
स्वागत समारोह के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ कंवर, जनपद सदस्य रफ़ीक मेमन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साहू, आशीष गांगुली, ग्राम पंचायत कछार के सरपंच प्रतिनिधि जगेश्वर सिंह कंवर, ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच उपन सिंह कंवर, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर तथा ग्राम पंचायत सतरेंगा के सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थ सीईओ संजय राय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सीईओ संजय कुमार राय ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मद्रगोग की शोभा जताते दार तद्रा ति तिकास कार्यों में पारदर्शिता



