कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख
4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को नियमों का पालन करने सख्त हिदायत
कोरबा 13 जुलाई 2026/
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दल ने सघन जांच करते हुए करतला में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रेक्टर तथा विजयनगर व मुंगाडीह में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रेक्टर को जब्त कर करतला थाना व दीपका थाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा है। वहीं कुदमुरा, कसरेंगा, धवईपुर, चुईया, छुरीखुर्द, कुदमुरा, गीतारी, बरबसपुर में स्वीकृत वैध भण्डारणों का औचक निरीक्षण कर, भण्डारणकर्ताओं द्वारा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए हिदायत दी गई।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख……04 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को नियमों का पालन करने सख्त हिदायत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


