लोनर हाथी ने ग्राम नीमपानी में वृद्धा को उतारा मौत के घाट-वृद्ध पति बचा बाल-बाल
खाट के नीचे छिपकर बचाई जानखाट के नीचे छिपकर बचाई जानt
कोरबा । कोरबा जिले के चैतमा रेंज अंतर्गत ग्राम नामपानी में अलसुबह लोनर हाथी से हमला कर एक 60 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार लोनर हाथी द्वारा हमला किए जाने कि यह घटना कटघोरा वन मंडल अतंर्गत चैतमा रेंज के ग्राम नीमपानी में घटित हुई। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बारी उराव के आश्रित ग्राम नीमपानी निवासी फूलसुंदरी मंझावार उम्र 60 वर्ष तथा उसका पति घर के बाहार दैहिहाल में सो रहे थे। कि तडक़े 3 बजे के लगभग लोनर हाथी अचानक वहां आ धमका, लोनर हाथी की चिघाड़ को सुनकर महिला जागी और भागने लगी जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया। महिला को भागते देख लोनर ने दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। बाद मेें लोनर हाथी से उसे पैरो तथा सूड से कूचलकर मार डाला।
लोनर हाथी द्वारा ग्राम नीमपानी में वृद्धा पर किए गए हमले में मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोनर को खदेडऩे के साथ आवश्यक कार्यवाही की उधर कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को जानकारी दी गई। जिस पर वें स्वयं मौके पर पहुंचे और इस घटना में वृद्धा की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. पवन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में तत्कालिक सहायता राशि रूपए 25 हजार उपलब्ध करायी। डीएफओ श्री निशांत ने बताया कि वन्य प्राणी के हमले में जनक्षति पर शासन की और से 6 लाख रूपए जाने का प्रावधान है सो शेष राशि 5 लाख 75 हजार रूपए सभी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद दी जाएगी।
उल्लेखनीय हैं की बिलासपुर वन मंडल के सीपत रेंज से लोनर हाथी कटघोरा वन मंडल में आया है। और पिछले चार दिनों से डिविजन के चैतमा रेंज के जंगल में विचरण कर रहा है। चूकिं इस लोनर हाथी का व्यवहार काफी आक्रामक है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामो में मुनादी कराने के साथ उन्हें सतर्क भी कर रहा है। बावजूद इसके वन विभाग की चेतावनी को अनदेखा कर ग्रामीण लापरवाही बरत रहे है। इसी लापरवाही का खामयाजा ग्राम नीमपानी में वृद्धा को भुगतना पड़ा। उसके द्वारा घर के बाहर दैहान में सोने के कारण उसकी जान चली गई।


















