सैनिक माइनिंग कंपनी के जनरल मैनेजर से 11 लाख की ठगी
0 कस्टमर स्पोर्ट मोबाइल एप इंस्टॉल करा लगाया चूना
कोरबा। बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराने के बहाने ठगों ने दीपका स्थित सैनिक माइनिंग कंपनी के जनरल मैनेजर को 11 लाख 37 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है। गिरोह की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्जकर छानबीन कर रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
एसईसीएल की गेवरा दीपका खदान में सैनिक माइनिंग कंपनी काम करती है। आउटसोर्सिंग पर एसईसीएल के लिए कोयला परिवहन करती है। इस कंपनी में बलदेव सिंह जनरल मैनेजर के पद कार्यरत हैं। 29 जुलाई को बैंकिंग कार्य के लिए बलदेव सिंह को सहायता की जरुरत पड़ी। उन्होंने सर्च इंजन गूगल पर स्टेट बैंक के कस्टमर केयर का नंबर खोजा। उन्हें एक नंबर प्राप्त हुआ। इसपर बलदेव ने कॉल कर सम्पर्क किया। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। बलदेव सिंह के मोबाइल पर कस्टमर स्पोर्ट मोबाइल एप इंस्टॉल कराया। इसके लिए एक लिंक भेजा। सिंह ने अपने मोबाइल पर एप को इंस्टॉल किया। आगे की कार्रवाई के लिए अपने मोबाइल फोन को अनुमति प्रदान किया। इसके थोड़ी देर बाद बलदेव के बैंक खाते से राशि निकलने लगा। किस्तों में ठगों ने खाते से 11 लाख 37 हजार 500 रुपए निकाल लिया। राशि बलदेव के खाते से अलग- अलग बैंकों के खाते में ट्रांसफर किए। 98- 98 हजार रुपए ठगों ने कई किस्तों में निकाला। 50 हजार और पांच हजार रुपए भी निकाले गए। बलदेव ने घटना की सूचना दीपका थाने में दी। ऑन लाइन शिकायत भेजकर साइबर सेल को अवगत कराया। दीपका पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। ठग कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की साइबर सेल शाखा जांच कर रही है। बलदेव सिंह एसीबी इंडिया के दीपका गरुड़ नगर स्थित कालोनी में रहते हैं। सैनिक माइनिंग कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सैनिक माइनिंग कंपनी के जनरल मैनेजर से 11 लाख की ठगी….कस्टमर स्पोर्ट मोबाइल एप इंस्टॉल करा लगाया चूना
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


















