कोरबा।विधायक फूलसिंह राठिया ने रामपुर वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि धर्म, आध्यात्म और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो समता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
श्री राठिया ने कहा कि भगवान शिव की उपासना से जीवन में अज्ञानता का नाश होता है और ज्ञान, धैर्य तथा सहिष्णुता का विकास होता है। उन्होंने सभी से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
श्री राठिया ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दी और भगवान शिव की कृपा की कामना की।
