
KORBA::-मोहनीश देवांगन को उपसंचालक पंचायत का प्रभार
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उप संचालक कोरबा के पद पर पदस्थ सहायक संचालक जुली तिर्की का स्थानांतरण उपरांत कलेक्टर ने उन्हें अंततः नवीन पदस्थापना स्थल सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के लिए भारमुक्त कर दिया है। उनकी जगह जिला पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश देवांगन को आगामी आदेश पर्यंत उप संचालक पंचायत कोरबा का प्रभार सौंपा गया है।