
नगर निगम कोरबा पार्षदों ने अपर कलेक्टर से मुलाकात कर आयुक्त से बदतमीजी करने वाले व्यवसायी के खिलाफ की विधिसम्मत कार्यवाही की मांग
कोरबा l कोरबा नगर निगम आयुक्त के साथ बदतमीजी करने वाले व्यवसाईं के विरुद्ध सभी पार्षद लामबंद हो गए हैं। लगभग सभी पार्षदों ने एक राय होकर कोरबा अपर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक व्यवसाईं द्वारा की गई हरकत का पुरजोर विरोध किया। उनकी मांग है कि पावर हाउस रोड स्थित संस्थान के संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्यवाही की जाए।
जानकारी के अनुसार उक्त संस्थान के संचालक द्वारा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता को लेकर बदतमीजी करते हुए निगम कार्यालय में कोरबा के लोगों को ले जाकर हंगामा करने की धमकी दी गई थी। व्यापारी की इस हरकत को सब ने अनुचित बताया। साथ ही कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले निगम अधिकारियों के साथ व्यापारी द्वारा किया गया व्यवहार किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।



