नए प्लांट का काम जल्द होगा शुरू, की जा रही तैयारी
0 पॉवर प्लांट संचालन के लिए 140 पद किए गए सृजित
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम में प्रस्तावित 1320 मेगावॉट के नए प्लांट का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए चिन्हित जमीन पर पेड़ पौधों को काटकर साफ करने का काम जारी है।
इस बीच प्रदेश सरकार ने नए पॉवर प्लांट को चलाने के लिए 140 नए पद स्वीकृत किए हैं। दो चरणों में यह पद सृजित किए जाएंगे। नए संयंत्र के लिए सहायक मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, वेतन अधिकारी, लेखापाल जैसे जरुरी पद शामिल हैं। कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट के नए प्लांट की स्थापना की जानी है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से जरुरी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों ने बताया है कि 16 अगस्त से नए प्लांट की स्थापना के लिए जमीन पर कार्य शुरू किया जाएगा। चिन्हित जमीन पर गड्ढें खोदकर नए प्लांट के लिए आधारशीला रखी जाएगी। वर्ष 2029 तक नए प्लांट को लाइटअप किया जाएगा। इसके बाद इसे उत्पादन में लाया जाएगा। नए संयंत्र के चालू होने के बाद ताप विद्युत संयंत्र से उत्पादित होने वाली बिजली की क्षमता 4160 मेगावॉट हो जाएगी। अभी ताप संयंत्रों से उत्पादित बिजली की क्षमता 2840 मेगावाट है। जनरेशन कंपनी की अभी ताप एवं जल से कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 2978 मेगावाट है। सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की 660- 660 मेगावॉट की दो इकाइयों का निर्माण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के सहयोग से किया जाना है। इसके लिए भेल के अफसर पहले से ही दर्री पहुंच चुके हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-नए प्लांट का काम जल्द होगा शुरू, की जा रही तैयारी…पॉवर प्लांट संचालन के लिए 140 पद किए गए सृजित
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


