छत्तीसगढ़ का अखबार वितरक संघ कोरबा इकाई के नए वर्ष कैलेण्डर का विमोचन किया महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने
अखबार वितरकों को हर संभव करेंगे मदद-महापौर संजूदेवी
अखबार वितरकों के लिए मोटराइज्ड साईकिल के लिए होगा प्रयास-नूतन सिंह
कोरबा। आज प्रात: 8.00 बजे कड़कड़ाती ठंड के बीच नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, निगम अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि अविनाश बंजारे, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ईश्वर पटेल छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ जिला इकाई के नवनिर्मित कार्यालय टी पी नगर पहुंचे और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के 2026 के कैलेण्डर का विमोचन किया।
संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि अखबार वितरण का काम चुनौति भरा होता है। चाहे कड़कड़ाती ठंड हो, चिलचिलाती धूप हो या फिर बरसता पानी, बिना रूके, हर घर में सुबह-सुबह अखबार पहुंचाना किसी चुनौति से कम नहीं। हम ऐसे श्रमवीरों के लिए कुछ कर सकें, तो बड़ी बात है। हम उन्हें हर संभव मदद के लिए तैयार हैं और अखबार वितरक संघ कार्यालय को संसाधन युक्त बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
अति विशिष्ठ अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति/अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने अखबार वितरकों के कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले आप सभी सामूहिक बीमा कराएं और यह जीवन के लिए अति जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखबार वितरकों का जीवन आर्थिक तंगी से गुजरता है और हम निगम की ओर से सभी वितरकों के लिए मोटराइज्ड/बैटरी वाली साईकिल के लिए प्रयास करेंगे। अतिथियों ने अखबार वितरक संघ के रचनात्मक कार्यों की भी प्रशंसा की। पार्षद ईश्वर पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि अविनाश बंजारे ने भी अखबार वितरकों के सहयोग की बात कही।
मंचस्थ अतिथियों महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, निगम अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद ईश्वर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि अविनाश बंजारे, वात्सल्य पब्लिक स्कूल के चेयरमेन शंकर पटेल, अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जय नेताम सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पत्रकार एवं महापौर के मीडिया प्रभारी दीपक साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, रायसिंह, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, कृष्णा निर्मलकर, दिलबाग, यश नेताम, दिलीप यादव, ओंकार, दीपक, राहुल, यश, विजय, सोनू दास मानिकपुरी, किशन सहित अन्य वितरक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने किया।
