लगभग 5 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हुआ खंडहर-4.80 करोड़ में होगा उसका रिनोवेशन
कोरबा । कोरबा शहर के खरमोरा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ जीएनएम स्कूल (नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर) जमीन विवाद की वजह से शुरू नहीं हो सका। दूसरी ओर करीब एक दशक से भवन के खाली पड़े होने के कारण वहां से दरवाजे-खिड़की सहित फर्श पर लगे टाईल्स भी उखाड़कर चोरी कर लिए गए।
इस वजह से बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई, जो नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गयी। इसकी वजह से स्थानीय लोग अत्यंत परेशान हैं। दूसरी ओर इस दौरान जीएनएम स्कूल व हॉस्टल किराए के भवनों में संचालित होता रहा, जहां अध्ययन सह निवासरत छात्र परेशान होते रहे। 2 साल पहले ही स्कूल व हॉस्टल वर्किंग वूमेन हॉस्टल में एक ही छत के नीचे शिफ्ट हुआ, जिसके बाद थोड़ी राहत मिली। हालांकि अब न्यायालय से जीएनएम स्कूल-हॉस्टल वाले जमीन का विवाद निराकृत हो गया और फैसला प्रशासन के पक्ष में आया है। इसके बाद प्रशासन ने जीएनएम स्कूल-हॉस्टल के बचे हुए कार्यो के साथ रिनोवेशन के लिए डीएमएफ से 4.70 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। नगर निगम को इसके लिए निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
जीएनएम स्कूल व हॉस्टल निर्माण की लागत 5 करोड़ रुपए है। खरमोरा के भागवत नगर में जीएनएम स्कूल व इससे लगकर हॉस्टल तैयार किया था। स्कूल और हॉस्टल का निर्माण जिस जमीन पर किया गया है, उसे लेकर लोगों ने निजी जमीन होने का दावा किया था। मामला न्यायालय में गया तो जिम्मेदार विभाग सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने वहां झांकना छोड़ दिया था। इसकी वजह से अब पूरे कमरों के खिड़की-दरवाजे पार हो चुके हैं। रिनोवेशन में लागत के करीब 4.70 करोड़ रुपए खर्च होगा।
कोरबा जिला सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी के मुताबिक खरमोरा में निर्मित जीएनएम स्कूल व हॉस्टल की जमीन विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन थी। इस वजह से भवन हैंडओवर नहीं हो सका था। अब जमीन विवाद निराकृत हो चुका है। अब भवन का शेष कार्य पूरा करने के साथ ही रिनोवेशन कार्य पूरा होगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्य के लिए डीएमएफ से फंड स्वीकृत की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-लगभग 5 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हुआ खंडहर-4.80 करोड़ में होगा उसका रिनोवेशन
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
