बिना अनुमति पाइपलाइन तोड़ने पर लगाई पेनाल्टी
0 सीईडबल्यूआरएल ने चुकाया 31.99 लाख जुर्माना
कोरबा। दीपका नगर पालिका ने छत्तीसगढ़ रेलवे विभाग (सीईडबल्यूआरएल) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 लाख 99 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूल की है। यह कार्रवाई चाकाबुडा और कृष्णा नगर में रेलवे के कार्य के दौरान नगर पालिका द्वारा स्थापित पेयजल पाइपलाइन को बिना अनुमति तोड़े जाने पर की गई है।
घटना के बाद नगर पालिका ने तत्काल हाइवा पोकलैंड, ट्रैक्टर समेत 11 वाहनों की जब्ती कराई गई थी। इस पूरे प्रकरण में कटघोरा एसडीएम की मध्यस्थता से आपसी समझौता हुआ, जिसके तहत सीईडबल्यूआरएल ने नुकसानी की भरपाई करते हुए यह बड़ी रकम नगर पालिका को अदा की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि यह पहली बार है जब दीपका नगर पालिका ने किसी एजेंसी पर इतनी बड़ी पेनाल्टी लगाकर वसूल की है। पाइपलाइन तोड़े जाने के चलते गर्मी के दिनों में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को नगर पालिका के पार्षद एवं पीआईसी मेंबर अरुणीश तिवारी ने गंभीरता से लिया और जिलाधीश को लिखित शिकायत सौंपी। थी साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने भी स्थानीय प्रशासन के कारियों और जिलाधीश से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान पर बल दिया था। नगर पालिका की इस तत्परता और ठोस कार्रवाई से न सिर्फ प्रभावित क्षेत्रवासियों को राहत मिली, बल्कि भविष्य में भी किसी एजेंसी द्वारा बिना अनुमति कार्य करने पर कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है। क्षेत्र में नगर पालिका की इस पहल की खूब सराहना हो रही है, और नागरिकों को उम्मीद है कि आगे भी इस तरह सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-बिना अनुमति पाइपलाइन तोड़ने पर लगाई पेनाल्टी…सीईडबल्यूआरएल ने चुकाया 31.99 लाख जुर्माना….
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
