अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई
KORBA:-यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 चालकों पर कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई।
05 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।
08 मॉडिफाई (Modified) वाहनों पर कार्रवाई।
नो पार्किंग में खड़े 27 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नंबर प्लेट, मॉडिफाइड वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों की गहन जांच की गई। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच भी की गई।विशेष अभियान के दौरान 60 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 05 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए 08 मॉडिफाई वाहनों तथा नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 27 वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक एवं न्यायालयीन प्रक्रिया की जा रही है।कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार एवं सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के जीवन को भी जोखिम में डालती है।कोरबा पुलिस की अपीलकोरबा पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि—- शराब का सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं।- नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए वाहन उपलब्ध न कराएं।- वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।- निर्धारित मानक की नंबर प्लेट का ही उपयोग करें।- हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।- यातायात नियमों का पालन कर स्वयं, अपने परिवार एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”सुरक्षित यातायात • सुरक्षित जीवन • सुरक्षित कोरबा



