
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत
कोरबा । केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले से देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई है।
सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को धुएं से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
- गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
योजना के तहत उन महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा, जिनके परिवार में पहले से कोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। पात्रता का निर्धारण स्व-घोषणा पत्र के आधार पर किया जाएगा, जिसकी पुष्टि जिला उज्ज्वला समिति द्वारा की जाएगी। - आवेदन प्रक्रिया सरल, दस्तावेज़ न्यूनतम
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान रखते हुए आवश्यक दस्तावेज़ों की संख्या सीमित की है। लाभार्थी महिलाएं नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल pmuy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। - निःशुल्क मिलेगा पूरा एलपीजी पैकेज
नए उज्ज्वला कनेक्शन के साथ लाभार्थियों को बिना किसी डिपॉजिट के सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड और प्रशासनिक शुल्क से छूट दी जाएगी। इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों द्वारा निःशुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी उपलब्ध कराया जाएगा। - स्वच्छ रसोई की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी। अब तक देशभर में 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। योजना का असर यह है कि लाभार्थियों में एलपीजी उपयोग लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2019-20 में जहां औसतन 3.01 रिफिल प्रति वर्ष होता था, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 4.47 रिफिल प्रति वर्ष तक पहुंच गया है।
घोषणा करती हूँ कि मैं और मेरे परिवार के सदस्य (मेरे परिवार की संरचना के अनुसार) निम्नलिखित में से किसी भी बहिष्करण मानदंड को पूरा नहीं करते हैं, जो पीएमयूवाई के तहत एलपीजी कनेक्शन के लिए मेरे आवेदन को अयोग्य घोषित करेगा।




प्रधान मंत्री उज्वला योजना (PMUY) के तहत 25 लाख अतिरिक्त निः शुल्कएलपीजी कनेक्शन स्वीकृत
भारत सरकार नेप्रधान मंत्री उज्वला योजना (PMUY) के तहत 25 लाख अतिरिक्तनि: शुल्क एलपीजी कनेक्शनस्वीकृत किए हैं। इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता और सशक्त होती है।
कौन कर सकता है आवेदन ?
गरीब परिवारों की महिलाएँ, जिनके परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन न हो।
आवेदक की पात्रता, बंचना / घोषणा पत्रके आधार पर तय की जाएगी औरज़िला उज्ज्वला समिति (DUC) द्वारा सत्यापित की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़
KYC फॉर्म (फोटो सहित) (आवेदनसमस्त एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटरशिप पर उपलब्ध है)
निवास प्रमाण / PoA* (यदि आधार का निवास स्थान वर्तमान पते से अलग हो)
परिवार संरचना दस्तावेज़ (राशन कार्ड/राज्य शासन दारा जारी प्रमाण पत्र / दस्तावेज़)
आवेदक तथा परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार
बैंक खाता का विवरण
संचनाघोषणा पत्र
*प्रवासी परिवारोंक लिए PoAऔर परिवार संरचना दस्तावेह हेतुस्व-घोषणा पत्रस्वीकार किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
नज़दीकीएलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिपपर जाकर
ऑनलाइन : pmuy.gov.in
नज़दीकीCSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
गए PMUY कनेक्शन के साथ लाभार्थियों कोनिःशुल्क पैकप्राप्त होगा, जिसमें शामिल हैं:
प्रतिभूति राशि (डिपॉज़िट) रहित सिलेंडर
प्रेशर रेगुलेटर
सुरक्षा होज़
DGCC (डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड)
प्रशासनिक शुल्क माफ
इसके साथ हीनिःशुल्क गैस चूल्हाऔरपहला रिफिलभी OMCs द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना की पृष्ठभूमि और प्रभाव
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं कोबगैर जमा राशि के एलपीजी कनेक्शनउपलब्ध कराना है। योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारीकिए जा चुके हैं, जिससे देशभर में स्वच्छ ईंधन तक पहुंच में व्यापक सुधार हुआ है। 2024-25 में 4.47 लाभार्थियों में एलपीजी का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है-FY 2019-20 में 3.01 रिफिल/वर्षमे बढ़कर FY रिफिल/वर्षहो गयी है। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, घरों में धुएँ से होने वाले प्रदूषण में कमी और घरेलू श्रम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
