KORBA:-19 जुलाई को कोरबा में होगी जिला एवं जनपद पंचायत कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक

:
संगठन विस्तार, सदस्यता, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सम्मान सहित छह महत्वपूर्ण एजेंडों पर होगी चर्चा
:
कोरबा। छत्तीसगढ़ जिला एवं जनपद पंचायत कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक 19 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे कोरबा स्थित गणेश इन होटल (सीएसईबी चौक के पास) में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बी. आर. साहू करेंगे।
संघ के सचिव विनोद सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला अध्यक्षों से अपने-अपने जिले एवं जनपद पंचायतों के कर्मचारियों के साथ स्वयं उपस्थित होने तथा कर्मचारी संख्या की जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
बैठक में संगठन को प्राप्त सूची के अनुसार कर्मचारियों की समीक्षा, संघ की गतिविधियों की समीक्षा, वर्ष 2025 एवं 2026 में सेवा निवृत्त साथियों का सम्मान, संगठन के विस्तार एवं सक्रियता, सदस्यता एवं वार्षिक शुल्क की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा प्रांतीय अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
संघ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की है।



