रेल कर्मियों को सर्तकता व सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह
0 कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
कोरबा। रेलवे स्टेशन कोरबा में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। संगोष्ठी में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, लोको इंस्पेक्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गेंगमैन सहित सभी विभागों के लगभग 110 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर चर्चा की गई तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस के साथ ही स्पॉड, मानसून पेट्रोलिंग, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोड स्टेबलिंग, रिलीजिंग, कैब चेंजिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, फायर ऑन ट्रेन, रोलिंग इन, आउट, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन भी चर्चा की गई। इसके अलावा संरक्षा विभाग के जी विश्वकर्मा एवं घनश्याम राज के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया। संगोष्ठी में अमरेंद्र कुमार द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के प्रति जागरूक भी किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-रेल कर्मियों को सर्तकता व सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह….कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


