लगभग 5 साल की बच्ची भटकते हुए पहुंच गयी पुष्पलता उद्यान के पास…
कोरबा । कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र में उस समय हड़कप मच गया जब लगभग एक 5 साल की बच्ची भटकते हुई पुष्पलता उद्यान के पास पहुंची। ठीक उसी समय यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर अपने परिवार के साथ निहारिका की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान एएसआई मनोज राठौर की नजर उस 5 साल की बच्ची पर पड़ी। मनोज राठौर ने तत्काल उस बच्ची को रोक कर बिस्किट, पानी और कोल्ड ड्रिंक दिया और बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे। मनोज राठौर को देखकर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे।
परंतु जब उसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई तो एएसआई मनोज राठौर ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही सिविल लाइन थाना में पदस्थ जितेंद्र सोनी और संदीप मौके पर पहुंचे और बच्ची को सिविल लाइन थाना पुलिस लाकर बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
एएसआई मनोज राठौर की जितने भी तारीफ की जाए वह काम है क्योंकि आए दिन उनके द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, मनोज राठौर को लगा कि कहीं बच्ची कोई हादसे का शिकार ना हो जाए, इसके लिए उसने तत्काल इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-लगभग 5 साल की बच्ची भटकते हुए पहुंच गयी पुष्पलता उद्यान के पास…सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द किया…यातायात में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर ने
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
