KORBA: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में गरजे कोरबा के कांग्रेसी, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
कोरबा। दिल्ली में राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विशाल महा रैली में कोरबा जिले का भी दमदार प्रतिनिधित्व देखने को मिला। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंचा और रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। कोरबा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “वोट बचाओ-देश बचाओ” के नारे लगाए।
इस अवसर पर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि वोट जनता का सबसे बड़ा अधिकार है, उसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को तैयार है।
रैली में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के साथ हरीश परसाई (संयुक्त महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी), मनोज चौहान (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण), प्रवीण ओगरे (जिला महामंत्री) एवं दीनानाथ राठिया (मंडल अध्यक्ष, रामपुर) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि दिल्ली की यह महा रैली लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का शंखनाद है, और कोरबा ग्रामीण के कार्यकर्ता इस लड़ाई में सबसे आगे रहेंगे।










