सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा में देवपुत्र बाल महोत्सव का भव्य आयोजन, प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ गरिमामय समापन
0 अतिथियों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेने का दिया संदेश
0 290 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग : चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण, कहानी व कविता सहित पांच प्रतियोगिताओं में 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कोरबा। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के अन्तर्गत सरस्वती बाल कल्याण न्यास इन्दौर म.प्र. के तत्वावधान में देवपुत्र बाल महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय, सी.एस.ई.बी. कोरबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तामेश्वर उपाध्याय (जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जुड़ावन सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, मध्यक्षेत्र) ने की। विशिष्ट अतिथियों में गोपाल महेश्वरी जी (संपादक, देवपुत्र बाल मासिक पत्रिका, इन्दौर म.प्र.), माननीय डॉ. देवनारायण साहू (प्रांतीय संगठन मंत्री, सरस्वती शिक्षा संस्थान, छ.ग. रायपुर) तथा चंद्रकिशोर श्रीवास्तव (सचिव, वनांचल शिक्षा सेवा न्यास, छत्तीसगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभाग समन्वयक गौरीशंकर कटकवार (प्रांत प्रमुख), कीर्ति कुमार अग्रवाल (विभाग प्रमुख, कोरबा), दीपक सोनी (कोरबा विभाग) एवं गेंदराम राजपूत (बिलासपुर विभाग) भी उपस्थित रहे। साथ ही जिला प्रतिनिधि के रूप में अर्जुन पटेल (जिला प्रतिनिधि, कोरबा) और रवीन्द्र सराफ (जिला प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा) ने सहभागिता निभाई।
इसके अतिरिक्त नरेश जायसवाल (प्रांत प्रमुख, वनांचल सेवा न्यास, छ.ग.), राजकुमार देवांगन (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी कोरबा) तथा प्रगति नगर, कुसमुण्डा, दर्री, बस स्टैंड और सीतामढ़ी विद्यालय के प्राचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। माननीय अतिथियों के विद्यालय में आगमन होने पर रोली, तिलक से स्वागत किया गया। सांस्कृतिक सभाकक्ष में माननीय अतिथियों ने माँ सरस्वती, ऊँ एवं भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देवपुत्र पत्रिका संपादक. Pगोपाल महेश्वरी द्वारा मंचस्थ अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। प्रांत प्रमुख श्री गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा देवपुत्र बाल महोत्सव का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें 5 प्रतियोगिता संपन्न हुई चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण, सुनो कहानी, सुनो कविता का आयोजन हुआ। जिसमें 6 विद्यालय से 290 भैया/बहिन प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। सभी प्रतिभागी भैया/बहिनों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया/बहिनों को प्रतीक चिन्ह भेट कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री जुडावन सिंह ठाकुर जी ने कहा कि हर समय कुछ न कुछ समारोह का आयोजन होता रहता है, इससे मनुष्य सुखी व प्रसन्न रहता है। इस संघर्षमय जीवन को ठीक से जीने के लिये इस प्रकार के उत्सवों का आयोजन आवश्यक है। शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, व आध्यात्मिक सभी क्षेत्रों में मनुष्य का विकास होना आवश्यक है। छोटी-छोटी पुस्तकें पढऩे से ही हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने हकीकत राय के धर्म के प्रति अटूट आस्था तथा स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन से जुड़े अनेक प्रेरक कहानियों का संक्षिप्त जानकारी दिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तामेश्वर उपाध्याय जी (जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा) ने कहा कि किसी भी कार्य एवं प्रतिस्पर्धा के लिये दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्म विश्वास तथा पूर्ण एकाग्रता होनी चाहिए। तभी हम अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं एवं अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निवर्हन कर पायेगें। जैसे अलग-अलग लेखनी का एक सारगर्भित अंश से ही लेखक अपने कार्य को संपादित करता है। हमें भी प्रतिदिन किसी न किसी महापुरूषों के जीवनी का स्वध्याय कर प्रेरणा लेनी चाहिए साथ सभी छात्रों को मोबाईल का कम उपयोग करने के लिए कहा गया।
इसशंशशं में मुख्य रूप से देव पुत्र बाल महोत्सव के संयोजक जोगेश लाम्बा , सह-संयोजक राजकुमार देवांगन जी, सदस्य संजय देवांगन, श्री पंकज तिवारी, ौ विद्यानंद पाण्डेय, ओमकार शुक्ला जी, श्री लक्ष्मीनारायण जायसवाल जी, श्री दीपचंद जंघेला, श्रीमती श्रीमती सुष्मा बारस्कर एवं विद्युत मण्डल कोरबा के आचार्य/भगिनियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्री कीर्ति कुमार अग्रवाल जी ने समस्त अतिथियों एवं आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। अंत में वंदेमातरम गायन के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा में देवपुत्र बाल महोत्सव का भव्य आयोजन, प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ गरिमामय समापन….290 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग…..अतिथियों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेने का दिया संदेश
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
