पीडीएस दुकान संचालक ने की गुंडागर्दी
0 घर घुसकर परिवार पर किया हमला
कोरबा। कुसमुंडा थाना अंतर्गत उचित मूल्य दुकान के संचालक ने शराब के नशे में एक घर की दीवार फांद और छप्पर को तोडक़र दहशतगर्दी मचाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शिव कुमार गोस्वामी उर्फ शंकू गोस्वामी है, जो उचित मूल्य राशन की दुकान का संचालक है व ग्राम पंचायत खोडरी के चुरैल का निवासी है। आरोपी का पीडि़त के परिवार की युवती से पूर्व में कथित प्रेम प्रसंग था, लेकिन जब वो इस सब से निकलना चाही तो उसे प्रताडि़त, मार-पीट, ब्लैकमेल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। जिससे आज तक लोक-लज्जा के डर से न किसी को बता पायी और न ही पुलिस की मदद ली। जानकारी होने पर घर के लोगों ने उसे दिसम्बर 2024 में छुपाकर किसी को बिना बताये घर से दूर भेज दिया। इधर आरोपी के द्वारा युवती का पता पीडि़त परिवार के लोगों से पूछकर और पता नहीं बताने पर मारपीट की गई। अपने अन्य परिजनों के साथ रात 12 से 1 बजे के बीच पीडि़त के घर घुसकर मारपीट को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपी विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं फिर भी इस तरह से परेशान किए हुए है। आरोपी पहले भी पीडि़त परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका था,जिसका वॉयस रिकॉर्डिंग भी पीडित परिवार के पास उपलब्ध है। इस सबकी शिकायत पुलिस से की गई है। जिस पर पुलिस ने अपराध क़ायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- दुकान संचालक ने की गुंडागर्दी….घर घुसकर परिवार पर किया हमला
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


