समाज कल्याण विभाग ने वृद्धाश्रम को नहीं दी व्हील चेयर और वॉकर
0 उप संचालक का प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के प्रति उपेक्षित व्यवहार
कोरबा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं। मांग पत्र प्रस्तुत करने के बाद भी तीन माह तक जरूरतमंद बुजुर्गों को व्हील चेयर एवं फोल्डिंग वॉकर उपलब्ध नहीं कराया गया।
मामला प्रशांति वृद्धाश्रम से जुड़ा है। प्रशांति वृद्धाश्रम की संचालक संस्था द्वारा 24 मार्च, 2025 को समाज कल्याण विभाग की उप संचालक के समक्ष पत्र प्रस्तुत किया गया था। इस पत्र में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए तीन टॉयलेट व्हील चेयर, तीन सामानय व्हील चेयर एवं तीन नग फोल्डिंग वॉकर उपलब्ध कराने निवेदन किया गया था। दो माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी समाज कल्याण विभाग की उप संचालक द्वारा बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। जबकि इस बीच सामग्री के लिए कार्यालय से संपर्क भी किया गया। 3 जून को संस्था द्वारा इस संदर्भ में कलेक्टर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख गया और बताया कि लिखित में अनुरोध पत्र देने के दो माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी व्हील चेयर फोल्डिंग वॉकर उपलब्ध नहीं कराया गया है। कलेक्टर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शिकायत पत्र प्रस्तुत करने के 15 दिनों बाद 18 जून, 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संस्था को बुजुर्गों के आधार कार्ड प्रस्तुत कर मांगी गई सामग्री प्राप्त करने कहा गया। यानी लगभग तीन माह तक समाज कल्याण विभाग ने जरूरतमंद बुजुर्गों को टॉयलेट एवं सामान्य व्हील, फोल्डिंग वॉकर उपलब्ध कराना जरूरी नहीं समझा। चुंकि टॉयलेट एवं सामान्य व्हील, फोल्डिंग वॉकर की अति आवश्यकता थी, इसलिए संस्था ने ढाई माह इंतजार करने के बाद अन्य संस्थाओं के सहयोग से उक्त सामग्री प्राप्त की। संस्था द्वारा अपने स्रोत तथा जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 24 बुजुर्ग निवासरत हैं। बुजुर्गों को भोजन सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:- समाज कल्याण विभाग ने वृद्धाश्रम को नहीं दी व्हील चेयर और वॉकर…उप संचालक का प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के प्रति उपेक्षित व्यवहार
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


