KORBA:-‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच
कोरबा l कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने निगरानी बदमाशों और गुंडा सूची में दर्ज व्यक्तियों के घरों तथा संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया। पुलिस ने उनके वर्तमान मूवमेंट, रोजगार, आय के स्रोत, रहन-सहन और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
अभियान के दौरान उन लोगों की भी पहचान की गई, जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति और अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी एकत्र कर पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को विशेष निगरानी में रखा है। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने और शांति बनाए रखने की सख्त समझाइश दी। साथ ही उनके विरुद्ध पूर्व में की गई वैधानिक कार्रवाई के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।
कोरबा पुलिस विभाग का कहना है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के माध्यम से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत विशेष सत्यापन अभियान:….. जिले में गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

