KORBA:-रामपुर में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया ने बनाई रणनीति
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में ग्राम पिडिया में ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करतला में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्था और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
विधायक राठिया ने कहा कि संगठन की एकजुटता और आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाना है। ऑब्जर्वर के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बैठक में ये रहे उपस्थित –
जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करतला श्रवण राठिया, ब्लॉक अध्यक्ष बरपाली संतोष देवांगन, कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदर राठिया सहित सभी मंडल अध्यक्ष – लेमरू से मोहर साय यादव, उमरेली से संतोष सूर्य, फरसवानी से रामकुमार यादव, मड़वारानी से रामदास सिदार, तूमान से डोरेलाल कंवर, चापा से देवेंद्र राठिया, रामपुर से दीनानाथ राठिया, सेन्द्रिपाली से आमिर खान, रजगामार से अंशु महिला, चाकामार से जयवीर सिंह तंवर, भैसमा से कमलेश कुर्रे, मदनपुर से बालेश्वर राठिया, चिर्रा से रामायण राठिया।
इसके अलावा जिला सचिव मानसिंह राठिया, विधायक प्रतिनिधि रोशन खांडे, चनेश राठिया, बुधवान सिंह तंवर, संतोषी राठिया, त्रिवेणी राठिया, मुकेश राठिया, आत्माराम मन्नेवार और सपूरन दास महंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



