छत्तीसगढ़ के रावत (यादव) को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर पंजीयन (5066) की कोरबा जिला इकाई द्वारा यादव (रावत जाति) को केन्द्र सरकार के पिछड़ा वर्ग की सूची में जुड़वाने बावत राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) को सौंपा गया। झेरिया यादव समाज जिला कोरबा द्वारा कहा गया है कि रावत सरनेम छत्तीसगढ़ में यादव जाति में आता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे सामान्य वर्ग में रखा है, जिसके कारण हमारे यादव समाज के लोग जो रावत लिखते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि रावत सरनेम के यादव समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष हीरालाल यादव, क्षेत्रीय झेरिया यादव समाज कोरबा जिलाध्यक्ष सोहित यादव, प्रचार सचिव शिवनाथ यादव, संरक्षक माखन यादव, आमंत्रित सदस्य बुधवार साय, केन्द्रीय समिती महिला प्रकोष्ठ रायपुर उपाध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव, कोरबा नगर अध्यक्ष लीलाम्बर यादव, सर्व यादव समाज व राष्ट्रीय कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरबा नत्थुलाल यादव, नित्यानंद यादव, भानु यादव, गोपाल यादव, नीलकंठ यादव, करमहा यादव, खम्मन यादव, रामाधार यादव, राजेंद्र यादव, रघुनाथ यादव, भावेश कुमार, धनेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, बिहारी लाल यादव, सुमित यादव देवेन्द्र, अनुराग, शनि यादव, अविनाश, रामकुपाल, निवेश, गौरव, आकाश, अभय, उमेद यादव, रामगोपाल यादव, छतलाल यादव, डा. पुरुषोत्तम यादव, जगन्नाथ यादव, कृपाल, विष्णु यादव, माखन यादव, लक्ष्मी, छतराम, कीर्तन यादव, गजाधर, द्वारिका यादव, आदि उपस्थित थे। उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित दूर-दराज से आए सभी सदस्यों का आभार जताया है और कहा है कि एकता से ही समाज की समस्याओं का निराकरण संभव है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-छत्तीसगढ़ के रावत (यादव) को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


