
कोरबा जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सा दल द्वारा ग्राम लेमरू में घर-घर जा की जा रही स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच
कोरबा l कोरबा एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। कोरबा जिला मुख्यालय से दूरस्थ इलाकों में कई ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां निवासरत ग्रामीण शहर की मुख्य धारा से आज भी वंचित है। उन क्षेत्रों में योग्य चिकित्सको तथा विशेषज्ञों की भारी कमी देखी जाती है। स्वच्छता और जानकारी के अभाव में वे जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय आने में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मुहिम चलाकर ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ताकि घर बैठे ही मरीजों की पहचान हो सके और उन्हें आवश्यकता अनुसार औषधि उपलब्ध कराई जा सके।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत लेमरु के ग्राम विलमता और ग्राम रपता मे सघन मलेरिया जाँच सके। स्व. बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सा दल द्वारा घर-घर जा कर रोगियों की स्वास्थ जाँच एवं मलेरिया जांच कर उन्हें औषधि वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया रोकथाम की जानकारी दी गई।
उक्त स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने मे डॉ. विनीता रावटे, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. चंद्रकांत भास्कर, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. कोमल सिंह कंवर, इंटरनी अरशद, सौम्या, अमीर, डेविस, एलन एव फार्मासिस्ट मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही। यह स्वास्थ्य शिविर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे एव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल सिंह कंवर के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ।



