विकास झा व वार्ड पार्षद ने फीता काट व श्रीफल तोड़कर 7 दिवसीय मेले का किया शुभारंभ
कोरबा । कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों व विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर से गजानंद स्वामी विराजे हुए हैं।
इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा के दुर्गा पंडाल में भी श्रीगणेश विराजे हैं, जहां पूर्व पार्षद पवन गुप्ता व घुड़देवा वासियों के सहयोग से गणेश चतुर्थी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार का झूला लगाया गया है। उक्त मेले का आयोजन 7 दिवसीय के लिए आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा व क्षेत्र के पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता द्वारा फीता काट व श्रीफल तोड़कर किया गया।
तत्पश्चात विकास झा व अन्य ने श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर नगर के लोगों के लिए खुशहाली हेतु मंगलकामना की। साथ ही उक्त मेले का आयोजन के लिए पूर्व पार्षद पवन गुप्ता सहित उनके सहयोगियों का सहरानीय पहल बताया। विकास झा ने कहा कि हम सब मिलकर बांकीमोंगरा नगर को सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाने का काम करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता, पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह, सुरेश चौधरी, प्रशनना नायक, नितेश गुप्ता, नीरज राज, दीपक राज, मंयक चौहान, राहुल केंवट, शुभम गुप्ता, प्रकाश झा, प्रमोद खांडे, मुकेश झा, अनूपम दास, श्रीमती गौरी केंवट व कई महिलाएं सहित वार्डवासी शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-विकास झा व वार्ड पार्षद ने फीता काट व 07 दिवसीय मेले का किया शुभारंभ….विकास ने कहा कि हम सब मिलकर बांकीमोंगरा नगर को सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाने का काम करेंगे।
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
