ग्राम रजकम्मा पहुंच चरणदास, जयसिंह, पुरुषोत्तम और मोहित राम ने विशेषर अग्रवाल को मातृशोक पर दी श्रद्धांजलि
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित राम केरकेट्टा सहित कांग्रेस महासचिव प्रशांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम नारायण कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष विशेषर अग्रवाल (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पाली) के निवास स्थान ग्राम रजकमा पहुंचकर उनके मातृ शोक पर शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल की माता सावित्री देवी अग्रवाल का विगत दिनों आकस्मिक देहावसान हो गया था। दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने विशेषर अग्रवाल के निवास पहुँच कर उनकी माता सावित्री देवी अग्रवाल के स्वर्गवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अग्रवाल परिवार के परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोकाकुल अग्रवाल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-ग्राम रजकम्मा पहुंच चरणदास, जयसिंह, पुरुषोत्तम और मोहित राम ने विशेषर अग्रवाल को मातृशोक पर दी श्रद्धांजलि
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


