ग्राम पोंड़ी-उपरोड़ा में भाजपा का स्वदेशी संकल्प अभियान बना जन आंदोलन
कोरबा । भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी-उपरोड़ा द्वारा स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क एवं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो जनभागीदारी और उत्साह के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
इस जनजागरण अभियान में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मंत्री कमला बरेठ रहीं। वहीं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, जिला मंत्री कमला किंडो विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल पोंड़ी-उपरोड़ा अध्यक्ष चतुरभुवन नायक ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर उइके, महामंत्री शोभा राजपूत, मंत्री अनीता कंवर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जया ताम्रकार, आदिवासी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अजय कंवर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हाईस्कूल तानाखार अध्यक्ष नारायण प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में ललिता सोनवानी, माखन बरेठ, लक्ष्मण कंवर, भुवनेश्वर राजवाड़े (बूथ अध्यक्ष नवापारा-159), लता शुक्ला (बूथ अध्यक्ष ऐतमानगर-152), मनोज सोनवानी (बूथ अध्यक्ष लेपरा-133), मनोज भौमिक (बूथ अध्यक्ष माचाडोली-157), लक्ष्मण कंवर (बूथ अध्यक्ष कोरडी-179), संतोष पटेल (बूथ अध्यक्ष लालपुर-156), संध्या पाठक (बूथ अध्यक्ष पोंड़ी उपरोड़ा-128), तारा गाढ़े (BLA-2 माचाडोली-157) सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। अभियान के दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बल मिलता है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार होती है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। नागरिकों से दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ-देश बनाओ” का सामूहिक संकल्प लेते हुए इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाने का प्रण लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBR:-भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी-उपरोड़ा द्वारा स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


















