
KORßA:-कटघोरा में मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ, कोरबा की तर्ज पर मिलेंगी मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं
कटघोरा। एमजेएम हॉस्पिटल, कोरबा की सफलता के बाद अब कटघोरा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कटघोरा का शुभारंभ किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कोरबा में मिले लोगों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से प्रेरित होकर सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कटघोरा में इस नए मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य कटघोरा एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े, उन्हें अपने ही क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
*शुभारंभ कार्यक्रम –*
*दिनांक:* 11 नवंबर 2026 (बुधवार)
*समय:* दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
*स्थान:* मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नवागांव रोड, कटघोरा
अस्पताल परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना स्नेह, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया है।
*निमंत्रक:* डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन एवं समस्त एमजेएम हॉस्पिटल परिवार



