प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से नदी के करीब न जाने की अपील की है।
बांगो बांध 94.95% भरा, 7 गेट से 41 हजार क्यूसेक पानी की निकासी, हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर
कोरबा, 03 सितंबर 2026/ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी का दबाव लगातार बना हुआ है। आज शाम 7 से 8 बजे के बीच बांध का जलस्तर 358.82 मीटर यानी 94.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांध में पानी की आवक 41,239 क्यूसेक है। बांध की सुरक्षा और जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कुल 7 गेट खोले गए हैं।
वर्तमान में हाइडल पावर प्लांट से 9,000 क्यूसेक और रेडियल गेटों से 32,239 क्यूसेक, कुल 41,239 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इनफ्लो और आउटफ्लो बराबर होने के बावजूद बांध लगभग भर चुका है।
प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से नदी के करीब न जाने की अपील की है।
Minimata bango dam
7:00 PM to 8:00 PM
Level 358.82 m
Percentage – 94.95%
Inflow – 41239 cusec
Outflow – 41239 cusec (9000 cusec through hydel + 32239 cusec through radial gate)
कुल 7 गेट खोले गए हैं









