
बुधवारी बाजार को मिलेगा नया और आकर्षक स्वरूप, स्वच्छ-सुंदर बनाने की पहल
कोरबा। शहर की पहचान और जीवंतता का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे बुधवारी बाजार को अब स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने की पहल की जा रही है। नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की पहल से बाजार क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बुधवारी बाजार में दीवारों की सजावट, बेहतर रोशनी सहित विभिन्न सुविधाओं के माध्यम से बाजार को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल बाजार की सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि नागरिकों और व्यापारियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों से अपील की है कि बुधवारी बाजार के नए स्वरूप को बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ बुधवारी बाजार, सुंदर कोरबा” की दिशा में जनसहयोग बेहद जरूरी है।



