KORßA:- डॉ एस एन केशरी ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी एसएमओ और सुपरवाइजरों को निर्देश…….सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करे ; सीएमएचओ
कोरबा ।सोमवार को
सीएमएचओ कोरबा डॉ एस एन केशरी ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी एसएमओ और सुपरवाइजरों को निर्देश
सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करे ; सीएमएचओ
कोरबा ।सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में ब्लॉक कोरबा के सभी एसएमओ एवम सुपरवाइजरों को सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी के द्रारा निर्देशित किया गया ।
सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम में जहाँ से टारगेट के विरुद्ध कम उपलब्धि है उनको इस माह के अंत तक उपलब्धि पूर्ण करने के निर्देश दिए गए वही उपचार रत सभी मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया,फोलिक एसिड की गोली और विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के समीक्षा करते हुए २४ मार्च को विश्व क्षय दिवस में अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शुभारंभ करवाने,ज़्यादा से ज़्यादा टी बी मरीजों के लिए निक्षय मित्र बनवाने , उनके परिजनों को बुलाकर टी बी उन्मूलन की हेतु शपथ दिलाना है । २४ मार्च से १०० दिवसीय टीबी खोज अभियान के पुनः आरम्भ होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
लेप्रोसी के मरीजों का फॉलो अप एवम उसके आस पास के कम से कम ४० लोगो को सिंगल डोज रिफ़ैंपिशिन देने के निर्देश दिए गए है। संचारी रोगों का क्षेत्र में सर्विलेंस कर आईडीएसपी पोर्टेल में एट्री करने के निर्देश दिया ज्ञा है।
स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों का एनसीडी जाँच,मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं । उच्च रक्तचाप,सुगर के मरीजों का नियमित जाँच उपचार कर एनसीडी पोर्टल में जानकारी अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गए है।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं का आरसीएच २ में 12 सप्ताह के अंदर पंजीयन, कम से कम ४ बार नियमित डायग्नोसिस जाँच एवम उच्च जोखिम गर्भवती का पहचान कर हर माह जाँच और महिला रोग विशेषज्ञ से समय समय में जाँच करवाने, आयरन एवं कैल्शियम कि ३६० गोली देना है| प्रसव के संभावित तिथि से पहले संस्था में जाकर जाँच करवा कर भर्ती करवाने के निर्देश दिए गए है। बच्चों का टीकाकरण की एंट्री यूवीएन ऐप में करने के निर्देश दिए गए है ताकि अभिभावक भी अपने बच्चों की टीकाकरण की जानकारी प्राप्त कर सकें।
`बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी,डीपीएम,जिला सलाहकार ब्लाक से बीपीएम,बीइटीओ सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे |
