KORßA:-बांगो बांध के जलस्तर में 4 सेमी की गिरावट, 7 गेट से पानी की निकासी जारी
कोरबा। पिछले 12 घंटों में बांगो बांध में पानी की आवक कम होने से मिनीमाता बांगो बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21/08/2026 को रात्रि 8:30 बजे से सुबह 9:00 बजे के बीच जलस्तर में 4 सेमी की कमी आई है। बांध में जलभराव को नियंत्रित करने के लिए जल द्वारों की कुल ओपनिंग को 4.00 मीटर से घटाकर 3.00 मीटर किया गया है।
वर्तमान में बांध का अतिरिक्त पानी 7 जल द्वारों और पावर हाउस के माध्यम से निकाला जा रहा है। अभी बांध का जलस्तर 358.18 मीटर है, जो कुल क्षमता का 91.18% है। बांध में पानी का इनफ्लो 20,280 क्यूसेक और आउटफ्लो 25,848 क्यूसेक है।









