KORßA:-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 2 दिसंबर तक
कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत जिला कोरबा में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं स्क्रूटनी के उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
भर्ती प्रक्रिया में डेंटिस्ट (NOHP), मेडिकल ऑफिसर (आयुष आरबीएसके), नर्सिंग ऑफिसर (NHM), नर्सिंग ऑफिसर (ट्रॉमा एवं इमरजेंसी), नर्सिंग ऑफिसर (आईसीयू), नर्सिंग ऑफिसर (NUHM), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, स्टाफ नर्स (NRC), लेबोरेटरी टेक्नीशियन (RBSK), टीबी हेल्थ विजिटर (TBHV), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (UAAM-NUHM) एवं क्लास-4 सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कोरबा के सूचना पटल तथा आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक/कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं सूची अभ्यर्थी जिला प्रशासन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।



