टाटा मोटर्स के नाम पर नकली लुब्रिकेंट का कारोबार करने के आरोप में फ्यूल्स संचालक गिरफ्तार
कोरबा l कोरबा-पश्चिम दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली डीजल, एग्जॉस्ट, फ्लूइड व लुब्रिकेंट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस और बौद्धिक संपदा संरक्षण संस्था ईआईपीआर की संयुक्त टीम ने ग्राम तिवस्ता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स के स्टोर रूम में दबिश देकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली उत्पाद बरामद किए। मामले में फ्यूल्स संचालक को गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा हैं की 192 सीलबंद बकेट मिले, जिसकी कीमत लगभग 2.67 लाख रुपए आंकी गयी हैं।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही के दौरान गोदाम से टाटा मोटर्स के नाम से पैक 20 लीटर के 192 सीलबंद डीईएफ बकेट बरामद हुए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2.67 लाख रूपए आंकी गई है। इसके अलावा टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल के नाम से पैक अन्य लुब्रिकेंट उत्पाद भी मिले हैं। बरामद उत्पादों की जांच कर उनकी वास्तविकता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवरता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर जाली उत्पादों की बिक्री की जा रही हैं।
तद्पश्चात कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस ने कार्यवाही की। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू और उप निरीक्षक ललित कुमार गावड़े के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोल पंप के पीछे बने स्टोर रूम की तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में सीलबंद बकेट बरामद किए गए। पूआगे की कार्यवाही जारी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-टाटा मोटर्स के नाम पर नकली लुब्रिकेंट बेचने के आरोप में फ्यूल्स संचालक गिरफ्तार
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


