इंटक हुआ मजबूत
सुरजीत सहित 100 नए सदस्य हुए शामिल
कोरबा l कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के कोल सेक्टर में इंटक को मजबूती मिलने से खेमा उत्साहित है। कुसमुंडा क्षेत्र में सुरजीत सिंह सहित 100 सदस्यों ने इंटक के प्रति अपना विश्वास जताया। एक कार्यक्रम में इन्हें शामिल करते हुए सदस्य बनाया गया। इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि नेतृत्व का गुण कर्मियों को आकर्षित करता है और वे इसके हिसाब से अपने आपको समायोजित करते हैं। नए सदस्यों की क्षमता का बेहतर उपयोग इंटक करेगा।
बताया जा रहा हैं कि कुसमुंडा क्षेत्र में एचएमएस के पूर्व एरिया अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित 100 सहयोगी ने इंटक में प्रवेश लिया है। बताया जा रहा हैं की कई कारणों से उन्हें पिछले संगठन में असहज महसूस हो रहा था। कुसमुंडा में इंटक की ओर से एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवप्रवेशित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। गोपाल नारायण ने कहा कि इंटक अपनी खुली विचारधारा और काम करने के अदम्य इरादे के लिए जाना जाता है। बीते वर्षों में उसने कर्मचारी हितों को लेकर न केवल संघर्ष किया बल्कि इनके परिणाम प्राप्त किए।
