KORßA:-कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 : 04 बजे तक दावा आपत्ति व निराकरण , कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र……4.30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन






(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी
- कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
कोरबा । कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को नामांकन पत्र जमा किए गए। नामांकन वापसी की प्रक्रिया 13 जून शाम 2:00 बजे तक पूर्ण होगी, जिसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
नामांकन पत्रों के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कुल 24 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
पदवार नामांकन की स्थिति
- संरक्षक (2 प्रत्याशी)
1) सनत दास दीवान
2) कमलेश यादव - अध्यक्ष (2 प्रत्याशी)
1) नौशाद खान
2) राजेंद्र जायसवाल - उपाध्यक्ष (4 प्रत्याशी)
1) रामेश्वर ठाकुर
2) पुरुषोत्तम दुबे
3) कृष्णा राठौर
1) राजकुमार शाह - सचिव (2 प्रत्याशी)
1) दिनेश राज
2) रंजन प्रसाद - उप सचिव (3 प्रत्याशी)
1) रमेश वर्मा
2) नीलम दास पड़वार
3) हरीश तिवारी - कोषाध्यक्ष (3 प्रत्याशी)
1) संदीप शर्मा
2) दुर्गेश श्रीवास्तव
3) वैभव शर्मा - कार्यकारिणी सदस्य (8 प्रत्याशी)
1) राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू)
2) लक्ष्मण दास महंत
3) विकास निर्मलकर (विक्की)
4) नवाब हुसैन
5) दीपक साहू
6) आकाश शर्मा
7) उमेश कुमार यादव
8) संतोष दीवान
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच उत्साह का माहौल है। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है। ज्ञात हो कि सदस्य कोरबा मतदाता प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। मतदान एवं मतगणना 14 जून को संपन्न होगी तथा परिणाम भी उसी दिन रात्रि तक घोषित किए जाएंगे।

