

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान, उसी दिन आएंगे परिणाम
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम
9 पदों की नई कार्यकारिणी
कोरबा। तिलक भवन, टी.पी. नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मतदान एवं मतगणना की तिथियां जारी कर दी हैं। चुनाव को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
प्रेस क्लब के कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाएं तथा मतदान तिलक भवन स्थित कोरबा प्रेस क्लब परिसर में संपन्न कराए जाएंगे।
इस चुनाव में कुल 9 पदों के लिए मतदान होगा, जिनमें 1 संरक्षक, 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 उपसचिव, 1 कोषाध्यक्ष तथा 3 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम
12 जून (शुक्रवार)
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
दोपहर 2:30 बजे प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित होगी।
अपराह्न 4:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी।
शाम 4:30 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।
13 जून (शनिवार)
दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
इसके पश्चात चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
14 जून (रविवार) — मतदान एवं परिणाम
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा।
अपराह्न 4:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
मतगणना पूर्ण होते ही परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कोरबा प्रेस क्लब में चुनावी माहौल गर्मा गया है। विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवारों ने समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है। पत्रकारों को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी क्लब के विकास, पत्रकार हितों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। :::

