KORßA:-कोरबा: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एल्यूमिनियम फ्रेम और सब्बल बरामद

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एल्यूमिनियम फ्रेम और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना से पकड़े गए आरोपी:
महाविद्यालय प्रबंधन की रिपोर्ट पर मानिकपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 685/2026 और 687/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। अज्ञात आरोपियों ने महाविद्यालय की इमारत में घुसकर पुरानी एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी कर ली थीं। घटनास्थल निरीक्षण और आसपास पूछताछ के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा, जिन्होंने दोनों चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- सागर कश्यप, पिता स्व. ललन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, मानिकपुर
- आकाश उरांव उर्फ टब्बरी, पिता बी.पी. उरांव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला, मानिकपुर
- ईश्वर बंजारे, पिता रतन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, मानिकपुर
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4), 305(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
कोरबा पुलिस की अपील: यदि किसी को चोरी का सामान बेचते हुए या संदिग्ध परिस्थिति में कोई व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।









