KORßA:-सांसद ज्योत्सना महंत का ग्रामीण दौरा: कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सांसद ज्योत्सना महंत का ग्रामीण दौरा: कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में आज ग्राम कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट का सघन दौरा कर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद श्रीमती महंत एवं विधायक श्री राठिया ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, भूकेश्वर सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तंवर (अजगरबहार), मोहर साय यादव (लेमरू), सरपंच प्रेमबाई कंवर (कछार), सरपंच थान सिंह कंवर (सतरेगा), सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









