
मुख्य व उप डाकघरों में विशेष व्यवस्था अंतर्गत डाकघर में लगी रक्षाबंधन पर्व पर विशेष पेटी
29 अगस्त तक मिलेगा व्यवस्था का लाभ
कोरबा l देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भाई-बहन के स्नेह एवं प्रेम की प्रतीक राखियां समय पर भेजे गए पते पर पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
उक्त व्यवस्था कोरबा जिले के मुख्य डाकघर के साथ-साथ उप डाकघरों में भी की गई है। जिसके तहत राखी मेल्स अभियान विभाग द्वारा शुरू किया गया है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है और 29 अगस्त तक कोसाबाड़ी स्थित मुख्य डाकघर, कोरबा शहर स्थित उप डाकघर, बालकोनगर, भैसमा सहित अन्य उप डाकघरों में अलग से पत्र पेटी की व्यवस्था की गई है। पीली रंग की स्थापित यह पत्र पेटी केवल राखी के लिए हैं। जिसमें रोजाना नियमित से रूप राखी डाक की निकासी की जाएगी। साथ ही उसे अलग से बैग में रखकर जल्दी से संबंधित पते पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधान डाकघर कोरबा की अधीक्षक एस. कुजूर ने बताया की प्रतिदिन दो बार डाक निकासी की व्यवस्था की गई है। ताकि बहनों की राखियां समय पर भाईयों तक पहुंच सके।
- शुल्क के साथ वाटरप्रूफ लिफाफे की भी की गयी व्यवस्था
मुख्य डाकघर कोरबा अधीक्षक ने बताया कि वाटरप्रूफ लिफाफे शुल्क के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। साधारण लिफाफे में अगर कोई राखी भेजना चाहते हैं तो उन्हें अलग से डाक टिकिट शुल्क देकर चस्पा करना होगा। - लिफाफे और टिकट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
मुख्य डाकघर अधीक्षक ने बताया कि बारिश को देखते हुए अभी 2500 वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही डाक टिकट की व्यवस्था कर पर्याप्त मात्रा की गई है। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए प्राप्त होने वाले मनीआर्डर के त्वरित भुगतान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। निर्धारित स्थानों में जाकर लोग पीली पेटियों का उपयोग कर सकते हैं। इससे बहनों को अपने भाइयों तक राखियां भेजने में सुविधा होगी। यह व्यवस्था राखी के त्यौहार को देखते हुए की गई है।



