KORßA :-कोरबा में जनपद सदस्यों के नवगठित संघ का गठन

नंद कुमार कंवर अध्यक्ष, अफसाना कय्यूम सचिव और विजय प्रभात सिंह व रफीक मेमन कोषाध्यक्ष नियुक्त
कोरबा। पंचायत राज अधिनियम 1994 के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था में जनपद सदस्यों के हितों और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से जनपद सदस्य संघ जिला कोरबा (छ.ग.) का गठन किया गया है। संघ की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवगठित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जानकारी दी गई है।
संघ के संरक्षक श्रीमती चन्द्रकांता कृष्णा राजपूत, जिलाध्यक्ष नंद कुमार कंवर बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में पवन पोया, कमलेश कुर्रे, फूलचंद कश्यप, सूरज नंदे एवं मोनिका भगत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अफसाना कय्यूम को सचिव, श्रीमती कमला पेंद्रो एवं नेहा तंवर को सह-सचिव तथा विजय प्रभात सिंह एवं रफीक मेमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संघ के प्रमुख उद्देश्य
संघ का उद्देश्य जनपद सदस्यों के क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की अहितकारी गतिविधि के संबंध में अधिकारियों के समक्ष संघ के माध्यम से प्रस्ताव रखना, कमजोर वर्ग के जनपद सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहयोग एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा सदस्यों को पंचायती राज की विधि-विधान एवं जागरूकता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास से संबंधित मांगों को शासन के समक्ष समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से रखने का निर्णय लिया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य
संघ में झुलवाई गोविंद सिंह कंवर, ममता दामोदर राठौर, माधुरी देवी तंवर, प्रकाशचंद्र जारखड़, अशोक बाई कंवर, मनोज झा, पूर्णिमा शोभा जगत, दिलहरण कश्यप, विजयोती अभिमन्यु राठिया एवं कौशिल्या विश्वनाथ कंवर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी में किशन कोरले, बेदराम चंद्राकर, उषा दिनेश कुर्रे, संतोष मरावी, चतुर्भुज, कमल बेलदार, बसंत कंवर, निरुपमा जय पटेल, लक्ष्मीन कंवर, विभाम राठिया, सत्यनारायण पैकरा, मधुलता कुलदीप एवं अंशुल कंवर को शामिल किया गया है।
संघ ने कहा है कि जनपद सदस्यों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा तथा पंचायत एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।









