सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना लेपरा के जनसमस्या निवारण शिविर में
लेपरा के जनसमस्या निवारण शिविर में शिविर में कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 आवेदन का किया गया निराकरण
कोरबा 19 मई 2026/
सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मत्स्य, पंचायत, राजस्व, खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत लेपरा में सुशासन तिहार के शिविर में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य भरत सिंह सिदार, पूर्व जनपद सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, सरपंच बरतू टोप्पो, श्रीमती रीतूरानी सिदार,जवाहर सिंह, मान सिंह मरकाम सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिविर में लगे स्टाॅल का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता बनाए रखें, ताकि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।
शिविर में ग्रामीणों को शासन की विविध योजनाओं से संबंधित सामग्री और सेवाएँ प्रदान की गईं। स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा तथा अन्य विभागों द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विद्युत, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का पंजीकरण और समाधान किया गया।
शिविर में कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लमना, बंजारी, मड़ई, बनिया, परला, लाद, घुंचापुर, पोड़ीखुर्द, रोदे, चोटिया, आमाटिकरा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। षिविर में एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना लेपरा के जनसमस्या निवारण शिविर में शिविर में कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 आवेदन का किया गया निराकरण
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
