

15 अगस्त को 33 जिला मुख्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा, कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरबा जिला मुख्यालय में विधायक श्री अमर अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
15 अगस्त को 33 जिलों में कौन फहराएगा तिरंगा
क्र.
जिला
मुख्य अतिथि
1
रायपुर
श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
2
बिलासपुर
श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
3
दुर्ग
श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
4
बस्तर
श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
5
राजनांदगांव
डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
6
सरगुजा
श्री रामविचार नेताम, मंत्री
7
महासमुंद
श्री दयालदास बघेल, मंत्री
8
दंतेवाड़ा
श्री केदार कश्यप, मंत्री
9
कबीरधाम
श्री लखन लाल देवांगन, मंत्री
10
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
11
रायगढ़
श्री ओ.पी. चौधरी, मंत्री
12
कांकेर
श्री टंकराम वर्मा, मंत्री
13
सूरजपुर
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
14
जांजगीर-चांपा
गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
15
जशपुर
श्री राजेश अग्रवाल, मंत्री
16
बालोद
श्री गजेन्द्र यादव, मंत्री
17
बलौदाबाजार
श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
18
बेमेतरा
श्री विजय बघेल, सांसद
19
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
श्री संतोष पाण्डेय, सांसद
20
कोंडागांव
श्री भोजराज नाग, सांसद
21
बलरामपुर
श्री चिंतामणि महाराज, सांसद
22
सारंगढ़-बिलाईगढ़
श्री राधेश्याम राठिया, सांसद
23
गरियाबंद
श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद
24
सक्ती
श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद
25
बीजापुर
श्री महेश कश्यप, सांसद
26
सुकमा
श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद
27
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद
28
कोरबा
श्री अमर अग्रवाल, विधायक
29
धमतरी
श्री अजय चन्द्राकर, विधायक
30
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
श्री धर्मजीत सिंह, विधायक
31
मुंगेली
श्री पुन्नूलाल मोहले, विधायक
32
कोरिया
श्री भैया लाल राजवाड़े, विधायक
33
नारायणपुर
सुश्री लता उसेंडी, विधायक
खास बात: कोरबा के लिए आदेश में मंत्री नहीं, बल्कि विधायक श्री अमर अग्रवाल को 15 अगस्त के जिला मुख्य समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया



