हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर
कोरबा । कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र पताड़ी के पास स्थापित और संचालित एक निजी पावर प्लांट के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने घटित हो गया, बताया जा रहा हैं की गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर की जान पर बन आई। खाना बनाने के लिए ईंधन का जुगाड़ करना मजदूर को भारी पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के आसपास बाहरी राज्यों से आए मजदूर अस्थायी रूप से रहकर पावर प्लांट में कार्य करते हैं। इन मजदूरों को अक्सर मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि गैस खत्म होने के कारण मजदूरों को खाना बनाने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर ने पास से गुजर रही कोयला मालगाड़ी से कोयला निकालने का जोखिम भरा कदम उठाया।
उक्त मजदूर चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर कोयला निकालने लगा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना पश्चात आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर कर दिया गया। चिकित्सको ने जानकारी देते हुए बताया की मजदूर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल मजदूर की पहचान ओमप्रकाश (उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष) के रूप में की गयी हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों के सामने मौजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर कर दिया है। यदि समय पर गैस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सको की पैनी नजर बनी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
