जिले में देर रात कई होटलो में की गयी छापेमारी-नियम तोड़ने पर हुई कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में देर रात तक नियमों के विपरीत संचालित हो रहे बार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने कार्यवाही की है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक क्लब और एक होटल में देर रात आकस्मिक छापेमारी की।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त दोनों प्रतिष्ठानों में निर्धारित समय सीमा और आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री की जा रही है तथा पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान दोनों बारों में निर्धारित समय के बाद भी ग्राहकों को मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री करते पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों संस्थानों के मैनेजर को थाना लाकर उनके खिलाफ संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही शुरू कर


